फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : छात्रों के लिए खुशखबरी, परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ाई तिथि; अब 28 फरवरी तक है मौका

Fri, 03 Feb 2023 10:51 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में सत्र 2022-23 के विषम सेमेस्टर की दूसरे चरण की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में सत्र 2022-23 के विषम सेमेस्टर की दूसरे चरण की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचके पालीवाल के अनुसार 10 से 27 फरवरी तक प्रस्तावित एमबीए व एमसीए परीक्षा के लिए अंतिम वर्ष के नियमित व कैरी ओवर के परीक्षा फार्म 8 फरवरी तक भरे जाएंगे। इसी तिथि तक परीक्षा शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। वहीं सभी पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर व बीटेक, बीफार्मा, एमफार्मा, एमटेक व एमयूआरपी तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करें विवरण
बेसिक शिक्षा परिषद के अंर्तगत संचालित प्रदेश के सभी सहायता प्राप्त व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए से इसे निर्धारित समय पर अपलोड कराने व अभिलेखों का सत्यापन कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी निर्देश के क्रम में अभी तक 1805 विद्यालयों के कुल 7439 शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों का ही डाटा अपलोड किया गया है जो बहुत खेदजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें