लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से दरभंगा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन मंगलवार को चलाई जाएगी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04369 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल दरभंगा से दोपहर 3:30 बजे चलकर बादशाहनगर सुबह सवा चार बजे, ऐशबाग सुबह पांच बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर उन्नाव, कानपुर सेंट्रल टूंडला होते हुए नई दिल्ली दोपहर ढाई बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 12, जनरल के पांच कोच होंगे।