फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डांडिया रास’ में जमकर मस्ती

Sun, 13 Oct 2013 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथों में डांडिया और फिल्मी गानों पर थिरकते कदम। कोई अपने पति संग डांडिया का लुत्फ उठा रहा था तो कोई अपनी बेटियों को डांडिया सिखा रहा था।
विज्ञापन


मौका था एमबी क्लब में शनिवार को आयोजित ‘डांडिया रास 2013’ का। जिसमें क्लब के सदस्यों ने जमकर मस्ती की।

इसके साथ ही क्लब में रावण का पुतला भी फूंका गया। ‘गरबा में धूम मची जाय’ थीम पर आयोजित डांडिया में ‘सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोवाली...’ गीत बजा।

इस पर युवक-युवतियों के कदम थिरकने लगे। इसके बाद ‘मैं हूं डॉन...’, ‘चिंता ता चिता चिता...’ और ‘डिस्को दीवाने’ सहित दर्जनों गीतों पर सदस्यों ने डांडिया का लुत्फ उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें