लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के डी ब्लॉक में फ्लैट नंबर-004 निवासी वरुण शुक्ला ने बृहस्पतिवार को एलडीए से घर में सीलन की शिकायत की। बताया कि पांच वर्ष से दीवारों में सीलन है और छत से पानी टपक रहा है। इस वजह से कुछ दिन पहले पंखा गिर गया था। इसके बाद से उनकी पत्नी और बहन डरे हुए हैं। लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा के साथ एलडीए पहुंचकर समस्या बताई।
फ्लैट में आई सीलन।