फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस इवेंट का पैसा हड़प कर कार्यक्रम न करने के मामले में सपना चौधरी पर तय नहीं हो सके आरोप

विज्ञापन
कोर्ट में हाजिर हुईं डांसर सपना चौधरी। (फाइल फोटो) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
डांस इवेंट का पैसा हड़प कर कार्यक्रम न करने के मामले में आरोपी जुनैद अहमद के कोर्ट में हाजिर न होने से शुक्रवार को मशहूर डांसर सपना चौधरी पर आरोप नहीं तय हो सके। एसीजेएम शांतनु त्यागी ने आरोप तय करने के लिए चार नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोर्ट ने मामले में आरोप तय किए जाने के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की थी। डांसर सपना चौधरी तो कोर्ट में हाजिर हुईं, लेकिन अन्य आरोपी जुनैद की ओर से हाजिरी माफ करने की मांग वाली अर्जी दी गई।
विज्ञापन

अब कोर्ट ने सभी आरोपियों को चार नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
पत्रावली के अनुसार, आशियाना की पुलिस चौकी किला के उप निरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी व कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विवेचना के बाद जुनैद अहमद, इबाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर त्रिपाठी के खिलाफ 20 जनवरी 2019 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
जबकि सपना चौधरी के खिलाफ 1 मार्च 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस पर अदालत ने 26 जुलाई 2019 को संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें