डीएसीई प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीएसीई) की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग के लिए होने वाली ये प्रवेश परीक्षा भी अब छह जुलाई की जगह 13 जुलाई होगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाती है। छात्र अपने एडमिट कार्ड https://bbaudaceadm.samarth.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।