फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DA Hike in UP: महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ने का आदेश जारी, भविष्य निधि खाते में जमा होगा छह महीने का एरियर

Sun, 24 Jul 2022 02:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

23 जुलाई से पहले सेवानिवृत्त होने वाले और आगामी छह महीने में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के महंगाई भत्ते का एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का छह महीने का एरियर आयकर और सरचार्ज की कटौती के बाद भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा। राज्य कर्मियों को जुलाई के वेतन में महंगाई भत्ते का भुगतान तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ किया जाएगा। वित्त विभाग ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत तीन फीसदी बढ़ाने का आदेश शनिवार को जारी कर दिया। 

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते का एक जनवरी से 30 जून तक के एरियर की दस फीसदी राशि कर्मचारियों के टियर-1 पेंशन खाते में जमा की जाएगी। शेष 90 प्रतिशत राशि कर्मचारी-अधिकारी को नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) के रूप में दी जाएगी। राज्य सरकार एवं नियोक्ता की ओर से एरियर के 14 प्रतिशत के बराबर अंशदान टियर-1 पेंशन खाते में जमा किया जाएगा। 

हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और स्थानीय निकायों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ाने का आदेश संबंधित विभाग की ओर से अलग से जारी किया जाएगा। अखिल भारतीय सेवाओं के पेंशनरों के लिए भी महंगाई राहत बढ़ाने का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें