फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sun, 28 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक दोना पत्तल बनाने के बाद बेचकर किसी तरह परिवार चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के राजापुर कटेह निवासी रमेश (50) दोना पत्तल बनाकर बेचता था। शनिवार की रात अधेड़ साइकिल से दोना पत्तल लेकर सलोन बाजार बेचने गया था। घर वापस लौटते समय राजापुर काटेह बाबा की कुटी के निकट चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों और घर वालों ने उसे सीएचसी सलोन पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें