लखनऊ। लविवि से 160 किमी की साइकिल यात्रा पर निकला छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का दल बुधवार को लौटा। पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने माला पहनाकर स्वागत किया। कुलपति ने बताया कि अंतिम दिन की शुरुआत सुबह आठ बजे कुंवर आसिफ अली संजू मियां कॉलेज से हुई। यात्रा रहीमाबाद के गांवों और मलिहाबाद से होते हुए काकोरी के शहीद स्थल पहुंची। यहां नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।