फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइबर ठगों ने दो से ऐंठे 13.20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने दो लोगों से 13.20 लाख ऐंठ लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने और कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराए हैं। जॉपलिंग रोड निवासी संतोष कुमार के मुताबिक 14 जुलाई सुबह 10.30 उनके पास मेसेज आया, जिसमें एक लिंक था। लिंक खोलने पर नेट बैंकिंग शुरू करने लिए फॉर्म आया। संतोष ने फॉर्म में डेबिट कार्ड की डिटेल भरी और ठग को दोबारा मेसेज कर दिया। इसके कुछ देर बाद उनके खाते से 10.50 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। उधर, मानकनगर के गंगा विहार कॉलोनी निवासी सैन्य कर्मी रजनीश कुमार से ठग ने कूरियर कंपनी का कर्मी बन कर बात की। फिर उनसे उनके खाते की डिटेल लेकर 2.70 लाख पार कर दिए। पीड़ित ने कृष्णानगर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें