नारी शिक्षा निकेतन में स्नातक की कटऑफ जारी, तीन से काउंसलिंग
लखनऊ। नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक दाखिले के लिए कट ऑफ जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी कटऑफ के हिसाब से काउंसलिंग के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। काउंसलिंग तीन जुलाई से होनी है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना उप्रेती ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया गया है, जबकि परास्नातक में एमए हिंदी के आवेदन फॉर्म 10 जुलाई तक मिलेंगे। दाखिले स्नातक की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।