फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिश्वत लेते गिरफ्तार कस्टम अधीक्षक को भेजा जेल

Fri, 08 Dec 2023 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रिश्वत लेते हुए सीबीआई टीम द्वारा गिरफ्तार नेपाल सीमा स्थित ककरहवा नाका के कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश बृजेश कुमार ने आरोपी प्रमोद तिवारी को हिरासत में लेकर 21 दिसंबर तक जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीबीआई ने इससे पहले आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट को बताया कि कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी नेपाल सीमा के ककरहवा नाका स्थित कस्टम कार्यालय पर तैनात था। जहां आरोपी प्रमोद ने ठोठरी बाजार के रहने वाले मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद इस्लाम से 15 हजार रुपये घूस मांगी थी। मोहम्मद इस्लाम ने इसकी शिकायत लखनऊ में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से की थी। सीबीआई ने प्रारंभिक जांच की और मामला सही पाए जाने पर छह दिसंबर को आरोपी प्रमोद तिवारी को 12 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें