फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग सि्थत रवींद्रालय में शुक्रवार को सोनार समाज की ओर से 44वां होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कलाकारों ने मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं,12वीं, स्नातक एवं परास्नातक के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुजीत अलबेला वृंदावन झांकी ग्रुप की ओर से फूलों की होली से हुई। इसके बाद राधा कृष्ण की झांकी और सुदामाचरित्र की झांकी की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। लवन्या रस्तोगी, इंजल तिलहरी, वैभवी रस्तोगी, अर्पिता सोनी एवं ईशानी सोनी सहित 20 बच्चों ने नृत्य व गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं। विधायक नीरज बोरा ने संबोधित किया। अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने ओलंपियाड में प्रथम स्थान पाने वाले देवांग वर्मा गोल्ड मेडल दिया। अन्य विद्यार्थियों और बच्चों को सम्मानित किया। संस्था के महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। न्यायमूर्ति रघुनाथ किशोर रस्तोगी, ज्योति सोनी (प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तूफानी कार्यक्रम में शामिल हुए। संरक्षक रामशरण रस्तोगी, संयोजक धीरेंद्र सोनी, सुकेश वर्मा, रामचंद्र वर्मा, कमलेश्वर सोनी आदि मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें