फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिशन शक्ति उत्सव में हुईं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
मिशन शक्ति उत्सव में हुईं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
लखनऊ। मिशन शक्ति उत्सव के तहत एलडीए की ओर से बृहस्पतिवार को गोमती रिवर फ्रंट पर कला व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। मालविका सिंह ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। बीबीडी से आयति ने गिटार व यशस्वी ने तबला पर शानदार प्रस्तुति दी। बेटियों को सुरक्षा के लिए परवीन अख्तर ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। मिशन शक्ति थीम पर हुई रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ ही महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। 6-12 वर्ष आयु वर्ग में दिव्या राजपूत 13-18 आयु वर्ग में रोशनी, और 18 से अधिक आयु वर्ग में सालिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से शिल्पकला प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें