फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्याम ध्वजयात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

विज्ञापन
ध्वज यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
लखनऊ। श्याम परिवार की ओर से रविवार को निकली श्याम ध्वजयात्रा में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। ढाई हजार से अधिक भक्त पारंपरिक वेशभूषा में निशान ध्वज उठाए और भजन गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान रथ पर विराजमान श्याम बाबा की झांकी भी निकली। सुबह नौ बजे नाका चौराहा स्थित मंदिर से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर दो बजे बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान 50 से अधिक स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। भजन गायक पवन मिश्र ने बाबा की महिमा गाई। महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि 11 मार्च को फाल्गुनोत्सव सांवरिये कार्यक्रम होगा, जिसमें भजन गायक गुरुप्रीत सिंह, रानी कौर की प्रस्तुति के साथ नृत्यनाटिका में श्याम बाबा की लीलाओं का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें