लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। सत्यापन प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए बुधवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कतार में लगे विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और प्रक्रिया के संबंध में सुझाव लिए। विद्यार्थियों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराई। जरूरी दस्तावेज की प्राथमिक जांच की व्यवस्था भी की गई है, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।