लखनऊ। विकास नगर में जानकीपुरम निवासी रुखसार को तीन टप्पेबाजों ने बातों में फंसाकर चेन पार कर दी। पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।रुखसार के मुताबिक 28 जनवरी को ई रिक्शे से घर लौट रही थीं। गुलाचीन मंदिर के पास तीन महिलाएं ई रिक्शे में बैठी और उन्हें बातों में फंसा लिया। सब्जी मंडी के पास रुखसार व तीनों महिलाएं उतरकर एक दुकान में पहुंचीं। तीनों ने रुखसार से चेन देखने के लिए मांगी। तीनों ने सड़क के दूसरी ओर जाकर चेन को रुमाल में लपेटकर रुखसार को लौटा दिया। जब रुमाल खोला तो उसमें चेन नहीं थी।