फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो गुटों में विवाद, धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में तीन दिन पहले भाजपा के मंडल बूथ अध्यक्ष व एक अन्य गुट में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंडल बूथ अध्यक्ष अजीत सिंह मौर्य के मुताबिक 25 मई की रात 10 बजे डॉ. संजीत कुमार सिन्हा व उमेश जायसवाल ने कॉल किया। इस दौरान अभद्र भाषा व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी। उधर डॉ. संजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक वह उमेश जायसवाल के साथ 28 मई को अपने क्लीनिक से बंगला बाजार गये थे। रास्ते में करन मौर्या ने कॉल कर गालियां व धमकी दी। आरोप है कि क्लीनिक से पता चला कि अंकित मौर्या, शिवम मौर्या व अजीत मौर्या अपने दो लोगों के साथ असलहा लिए खड़े हैं। वह लगातार गालियां व गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि सब संजय लोधी के इशारे पर कराया जा रहा है। उमेश जायसवाल बिजनौर इंस्पेक्टर के मुताबिक अजीत मौर्या की तहरीर पर डॉ. संजीत कुमार सिन्हा व उमेश पर केस दर्ज किया गया है। वहीं डॉ. संजीत सिन्हा की तहरीर पर करन मौर्या, शिवम मौर्या, अजीत मौर्या, संजय लोधी व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें