लखनऊ में हैदर कैनाल नाले में सोमवार सुबह मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि हैदर कैनाल डीजीपी ऑफिस और सीएम आवास के पास है। ये पहला मौका नहीं है जब यहां मगरमच्छ दिखाई दिया। हर साल यहां बारिश के मौसम में मगरमच्छ बाहर आ जाता है। मगरमच्छ को देकर वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। आसपास रहने वाले लोगों में दहशत भी है। हालांकि वन विभाग ने इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया है।