माल क्षेत्र में सोमवार दोपहर ससुराल पहुंचे भाई ने किसी बात पर
बहन को पीट दिया। इससे नाराज बहन ने भाई के जाने के बाद खुद पर
केरोसिन डालकर आग लगा ली।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी
तरह आग पर काबू पाने के साथ ही पति को सूचना दी।
गंभीर हालत में उसे
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर
दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कल्याणपुर गांव निवासी ओमप्रकाश
का छह वर्ष पहले शांति से विवाह हुआ था।
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर
हरदोई से शांति का भाई विमल आया था। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विमल
ने शांति को पीट दिया था।