फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल मिलने आया भाई, बहन ने आग लगाई

Tue, 06 Aug 2013 11:21 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
माल क्षेत्र में सोमवार दोपहर ससुराल पहुंचे भाई ने किसी बात पर बहन को पीट दिया। इससे नाराज बहन ने भाई के जाने के बाद खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाने के साथ ही पति को सूचना दी।

गंभीर हालत में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कल्याणपुर गांव निवासी ओमप्रकाश का छह वर्ष पहले शांति से विवाह हुआ था।

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर हरदोई से शांति का भाई विमल आया था। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विमल ने शांति को पीट दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें