बंथरा क्षेत्र में बुधवार दोपहर पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला की
राइडिंग झूले में दुपट्टा फंसने से उसका गला कस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे में उसके गले की हड्डी टूट गई और वह बेहोश होकर झूले में गिर गई। हसनगंज
स्थित राधू लाल जैन मार्ग निवासी प्रतीक बंसल एक निजी कंपनी में कार्यरत
है।
नए साल का जश्न मनाने के लिए वह अपनी पत्नी जया (26) व दो वर्षीय बेटे
को लेकर बंथरा क्षेत्र के डीम वर्ल्ड में गए थे।
पत्नी जया ने राइडिंग मोटर
में झूला झूलने की बात कही। तीनों एक राइडिंग मोटर में सवार हुए। पति
प्रतीक राइडिंग कार चला रहा था।
कुछ देर बाद महिला का दुपट्टा मोटर के पहिए
में फंस गया इसके चलते उसके गले की हड्डी टूट गई और वह झूले पर ही बेहोश
होकर गिर गई।
पति ने यह देख झूला रोकने का इशारा किया। आनन-फानन महिला को
झूले से उतार कर अस्पताल ले जाया गया।
जहां से उसे बलरामपुर अस्पताल भेज
दिया गया। जहां पर बीती रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।