फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा पति! पत्नी को पीटा फिर किया आग के हवाले

Tue, 25 Mar 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई थाना क्षेत्र के गांव कल्ली पश्चिम में सोमवार को एक व्यक्ति ने पत्नी को पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


लपटों में घिरी पत्नी के चीखने पर पानी डालकर आग बुझाई और भाग निकला। सिविल अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव कल्ली पश्चिम में रहने वाले बिंदेश ने दोपहर के समय पत्नी सरोजनी देवी (35) को बेतहाशा पीटा। बेहोश होने पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।

लपटों से घिरने पर सरोजनी ने जान बचाने के लिए चीखना शुरू किया। इस पर बिंदेश ने पानी फेंककर आग बुझाई और भाग निकला।

मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने सीएचसी पहुंचाने के साथ ही मोहनलालगंज के गांव गोपाल खेड़ा स्थित मायके सूचना दी। मां सुंदारा के पहुंचने तक हालत नाजुक हो चुकी थी।

डॉक्टरों के कहने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बिंदेश ने 15 साल पहले सरोजनी से प्रेमविवाह किया था।

दोनों के पांच बच्चे हैं। कुछ दिनों से बिंदेश की एक युवती से दोस्ती हो गई थी। इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था।

जानकारी के अनुसार सुबह काम पर गया बिंदेश दोपहर में ही लौट आया। पत्नी के सवाल करने पर भड़क गया और वारदात अंजाम दे डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें