गोंडा के मनकापुर क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची को एक दरिंदा उठा ले गया और दुराचार किया।
बाद में खून से लथपथ बच्ची किसी तरह घर के दरवाजे तक पहुंची तो बेहोश हो गई।
उसकी दादी ने शनिवार को आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के एक गांव की महिला के अनुसार उसकी दो वर्षीय पौत्री 29 सितंबर की शाम घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी।
बहलाकर ले गया घर और की हैवानियत
आरोप है कि सुरेश उर्फ मट्टू मासूम बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया और दुराचार किया।
काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो घर वालों ने तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला।
बाद में खून से लथपथ बच्ची घर के दरवाजे पर पहुंची और बेहोश हो गई।
दादी ने शनिवार को कोतवाली मनकापुर में सुरेश उर्फ मट्टू के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घर से बाहर निकली किशोरी से दुराचार
वहीं अंबेडकरनगर के बेवाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस ने पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव निवासी एक किशोरी शुक्रवार देर शाम घर से बाहर निकली थी।
इसी बीच विश्रामपुर गांव से आए युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शनिवार सुबह दोनों युवक उसे उसके गांव में छोड़ गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने विश्रामपुर निवासी राजू व आशीष के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
झांसा देकर किया गैंगरेप
यूपी के बहराइच में स्कूल से पढ़कर घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को गांव के दो युवकों प्रदीप कुमार और सोमनाथ ने मां की तबीयत खराब होने की सूचना देकर झांसे में लिया।
छात्रा को खेत में ले जाकर युवकों ने चाकू दिखाकर रेप किया और जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर लखनऊ में नौकरी करने गए पिता ने घर लौटकर बेटी को थाने ले जाकर केस दर्ज कराया है।
इस मामले में दो युवकों को नामजद किया गया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हैं।