फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बदमाशों ने महिला को चाभी बनाने का झांसा देकर किया ये काम

Fri, 05 Jan 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में नाका के बसीरतगंज में दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को चाभी बनाने का झांसा देकर लॉकर में रखे आठ लाख के जेवरात और डेढ़ लाख नकदी उड़ा दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नाका परशुराम सिंह ने बताया कि बसीरतगंज भेड़ी मंडी निवासी ईशान की नाका में दुकान है।

मंगलवार को वह पत्नी संग रुदौली ससुराल गए थे। घर पर उनकी मां अकेली थी। उनके जाने के कुछ देर बाद साइकिल से दो युवक चाबी बनाने की आवाज लगाते हुए घर के सामने से गुजरे। आवाज सुनकर ईशान की मां बाहर आई और आलमारी की चाबी बनाने की बात कहकर बुलाया।

दोनों युवक अंदर पहुंचे और आलमारी की चाबी बनाने का नाटक करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक युवक ने ईशान की मां से कुछ सामान की मांग की। वह सामान लेने चली गई। कुछ देर बाद वापस आई। दोनों ने कहा कि आलमारी का लॉक खराब है। कल सामान लेकर आएंगे तो बनेगा। इसके बाद दोनों चले गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में युवकों को देखा गया

- फोटो : डेमो
ईशान ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब लौटे तो मां ने पूरी बात बताई। इसके बाद वह आलमारी की चाबी बनाने के लिए नाका चौराहे से एक कारीगर बुलाकर लाए। जब कारीगर ने आलमारी खोला तो उसने बताया कि अंदर का लॉकर खुला हुआ है।

ईशान ने देखा कि अंदर रखा हुआ आठ लाख का जेवरात और डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब थी। वह थाने पहुंच तहरीर दी। इंस्पेक्टर नाका परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। ईशान के घर के पास सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवकों को देखा गया है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें