फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा पुत्तर, फर्जी साइन कर बाप के अकाउंट से उड़ाए 5 हजार

Sun, 25 Aug 2013 11:42 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटी के गांव नौवाखेड़ा में बेटे ने चेकबुक चुराकर पिता के खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


युवक दूसरे दिन शनिवार को फिर रुपये निकाले पहुंचा। शक होने पर मैनेजर ने खाताधारक को सूचना दी तो पूरा मामला सामने आ गया। पिता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बीकेटी के गांव नौवाखेड़ा निवासी अमर सिंह यादव का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। पुलिस को दी तहरीर में अमर ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने पासबुक व चेकबुक चुराई और फर्जी साइन बनाकर शुक्रवार को खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप शनिवार को फिर खाते से 17 हजार रुपये निकालने पहुंचा था। शक होने पर मैनेजर ने बहाने से उसे रोके रखा और फोन कर अमर को पूरी जानकारी दी। बैंक पहुंचने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पिता की तहरीर पर बेटे को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें