फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल कर बोली औरत, मेरी पत्नी थी वो

Wed, 29 Jan 2014 09:31 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोप में गिरफ्तार प्रधान सुमन सिंह ने दीपा को अपनी पत्नी बताकर पूछताछ में जुटी पुलिस टीम को चौंका दिया।
विज्ञापन


पैंट-शर्ट और जैकेट पहने बॉबकट बाल वाली सुमन ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि छह-सात साल पहले उसे दीपा से प्यार हुआ था। उसके साथ मंदिर में शादी की थी।

वह दीपा को पत्नी मानती थी। उसका पूरा ख्याल रखती थी, लेकिन कुछ दिनों से उसका व्यवहार बदलने लगा था।

उसने मंगलवार सुबह बहुत अपमानित किया और घर न आने की हिदायत दी थी। इससे आपा खो बैठी और उसे मार डाला। सुमन के बयान से चौंके पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहकीकात की जाएगी।

महिला प्रधान द्वारा विवाहिता की हत्या की खबर सुनते ही एसएसपी प्रवीण कुमार आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। इस बीच, पुलिस टीम नागरिकों की मदद से आरोपी सुमन सिंह को पकड़ चुकी थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने महिला कांस्टेबल के साथ उसे अपनी गाड़ी से गाजीपुर थाने भेजवाया।

इसके साथ अन्य आरोपियों की तलाश में घेराबंदी कराई और शिवम मिश्रा को वारदात में इस्तेमाल कार समेत दबोचा गया। बबलू सिंह ने बताया कि दीपा उसकी दूसरी पत्नी थी।

पहली पत्नी निर्मला से कोई संतान न होने पर 16 साल पहले उसने दीपा से शादी की थी। उससे दो बेटे हुए।

दोमंजिला घर के भूतल पर दीपा रहती थी, जबकि निर्मला प्रथम तल पर रहती थी। बबलू अपनी दोनों पत्नियों का ख्याल रखता था। दो साल पहले दीपा से सुमन की दोस्ती हुई और सुमन ने उसे जाल में फंसा लिया था।

उसे मालूम था कि बबलू कब भूतल पर सोता है और कब प्रथम तल पर। दीपा के अकेले होने की भनक लगते वह उसके साथ रुकने आ जाती थी। संदेह होने पर बबलू ने विरोध जताना शुरू किया था।

पूरे गोंडा में सुर्खियों में आ गई
दबंग सुमन ने वर्ष 2010 में प्रधानी के चुनाव में पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की बहन सरोज कुमारी को शिकस्त दी थी। इससे वह न सिर्फ अपने गांव कटरा शहबाजपुर की प्रधान बनी बल्कि पूरे गोंडा में सुर्खियों में आ गई थी।

प्रधान बनने के बाद सुमन सिंह को नारी शक्ति की मिसाल माना जाने लगा। तत्कालीन जिलाधिकारी मधुकर द्विवेदी ने उसे सम्मानित किया था। सुमन के पिता अवधराज सिंह गांव में खेती करते हैं और बड़ा भाई विनय करनैलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन


उससे बड़े सुनील की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और छोटा संतोष दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। करनैलगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर बृजकिशोर यादव ने बताया कि करीब दस साल पहले हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद सुमन लखनऊ चली गई थी। वहां प्रॉपर्टी डीलिंग व ठेकेदारी शुरू की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें