फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनदान से उड़ा दिए लाखों के मोबाइल

Fri, 26 Jul 2013 11:17 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने मोबाइल शॉप का रोशनदान काटकर एक लाख रुपए कीमत के मोबाइल उड़ा दिए।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, सरोजनीनगर स्थित हाइडिल कॉलोनी में राजकुमार की रेनबो कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप की दुकान है।

बीती रात चोर दुकान में लगे लोहे के रोशनदान को काटकर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे दस हजार रुपए व मोबाइल चोरी कर फरार हो गए।

राजकुमार ने सुबह नौ बजे के करीब दुकान खोली तो दुकान के अंदर रखा सारा सामान गायब था।

पुलिस को दी तहरीर में दस हजार रुपए नगद व 30 नए हैंडसेट, 20 पुराने हैंडसेट व एक लाख रुपए का सामान चोरी होना दिखाया है।

एसओ सरोजनीनगर के मुताबिक, कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें