फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने लिफ्ट मांगकर सराफा व्यवसायी को लूटा

Mon, 23 Dec 2013 02:02 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीपुरम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शनिवार रात बाइक से जा रहे सराफा व्यवसायी से लिफ्ट मांगी। सुनसान स्थान से गुजरते समय गले पर मफलर कसकर बाइक रुकवाई और पीटने के साथ ही लूट लिया।
विज्ञापन


कई घंटे सड़क किनारे बेहोश पड़ा रहा पीड़ित होश आने पर जानकीपुरम थाने पहुंचा। सुनवाई न होने पर एसएसपी से गुहार लगाई।

जानकीपुरम के वशिष्ठपुरम निवासी सराफा व्यवसायी दिनेश कुमार ने बताया कि घर पर ही उसकी ज्वैलरी शॉप है।

शनिवार रात नौ बजे साठ फिटा रोड से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव सुल्तानपुर निवासी सतीश गौतम ने लिफ्ट मांगी।

सुनसान स्थान से गुजरते समय सतीश ने दिनेश के गले में पड़े मफलर के दोनों सिरे पकड़े और फंदा कसने लगा।

दिनेश ने बाइक रोकी ही थी कि सतीश ने उसे सड़क किनारे घसीट ले जाकर पीटना शुरू कर दिया।

उसके बेसुध होते ही जेब से 42300 रुपये व सेलफोन निकाल लिया। इसके साथ चेन व अंगूठी भी लूट ली और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकला।

दिनेश का कहना है कि कई घंटे बाद होश आने पर जैसे-तैसे घर पहुंचा। इसके बाद भाई के साथ थाने जाकर तहरीर दी।

पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की जगह समझौते का दबाव बनाने लगी। थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंचा।

पीआरओ ने एसओ से फोन पर बात करके उसे दुबारा थाने भेजा। इस बीच पुलिस ने आरोपी सतीश गौतम को हिरासत में ले लिया था।

सतीश ने उल्टा दिनेश पर जुएं में रकम हारने के बाद गालीगलौज करने का आरोप लगाया। साथ ही इसी के चलते पीटने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें