फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौट रहे जीजा-साले की हादसे में दर्दनाक मौत

Sat, 14 Dec 2013 02:12 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मानक नगर में शुक्रवार सुबह चचेरे भाई की बारात की विदाई में शामिल होने जा रहे बाइक सवार जीजा-साले को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन


जीजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साले ने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसा इतना खौफनाक था कि बाइक ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

कृष्णानगर के कासिमपुर पकरी निवासी आशीष (21) सूर्या इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में बीटेक (प्रथम वर्ष) का छात्र था।

आशीष के चचेरे भाई सतीश की शादी थी। आशीष मदेयगंज सीतापुर रोड निवासी अपने चचेरे जीजा बृजेश के साथ शादी में शामिल होने गया था।

फेरे के बाद जीजा-साले देर रात सोने के लिए घर आ गए थे। सुबह 8.30 बजे जीजा-साले बारात की विदाई में शामिल होने के लिए बाइक से निकले।

दोनों मानक नगर फ्लाई ओवर पार कर नीचे उतरे, तभी डीआरएम ऑफिस के सामने दुबग्गा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।

बाइक ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। शोर सुनकर भीड़ जमा होने लगी लेकिन उससे पहले ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

हादसे में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे ट्रॉमा सेंटर ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ट्रक मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

मातम में बदलीं खुशियां
शादी में सतीश के बारात की विदाई की तैयारियां चल रही थी। तभी अचानक हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद बारात में सन्नाटा पसर गया।

खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सभी लोग भागकर घटनास्थल पहुंचे। हर तरफ चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

हादसे के चलते घर वालों ने बहू की विदाई का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। जैसे-तैसे बारात विदा की गई। घरवालों के मुताबिक सतीश और आशीष की आपस में काफी बनती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें