फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न मिलने पर एक दिन पहले शादी से इन्कार

Wed, 30 Oct 2013 01:55 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में कार न मिलती देख दूल्हे के घर वालों ने शादी के एक दिन पहले इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इससे आहत लड़की के पिता ने मंगलवार को थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर एसएसपी से गुहार लगाई है।

इटौंजा के गांव शिवरी के बकरीदी ने बताया कि उसने बाराबंकी के गांव सिद्धौर निवासी मो. जब्बार के बेटे मो. हलीम से बेटी का रिश्ता तय किया था।

गोद भराई व अन्य रस्में पूरी होने के बाद शादी की तारीख 30 अक्तूबर तय हुई। निमंत्रण कार्ड बंटे और रविवार से ही मेहमानों का आना शुरू हो गया था।

लोन के नाम पर फाइनेंस कंपनी ने लगाई चपत

इस बीच बकरीदी ने बारातियों के स्वागत के बारे में बातचीत के इरादे से मंगलवार को जब्बार को फोन किया, तो उसने दहेज में वैगनआर की मांग रख दी।

अचानक कार की मांग से घबराए बकरीदी ने अपनी आर्थिक स्थिति का वास्ता देकर मनाने की कोशिश की, तो जब्बार के साथ उसे परिवारीजन भड़क उठे।

थोड़ी देर बाद जब्बार ने भांजे मोबीन के जरिए संदेश भेजा कि कार की मांग पूरी न होने पर बारात नहीं आएगी।

शादी से एक दिन पहले इन्कार से परेशान बेटी के पिता ने इटौंजा थाने में शिकायत की। सुनवाई न होते देख शाम को एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंचा।

वहां से एसओ को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। देर शाम तक पुलिस जब्बार व उसके परिवार से संपर्क साधने की कोशिश कर रही थी।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें