फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जत लुटने के दो दिन बाद तक सहमी रही वो

Mon, 25 Nov 2013 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इटौंजा में लकड़ी लेने गई किशोरी को अगवा कर युवक ने दिष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन


डरी सहमी किशोरी ने दो दिन बाद हिम्मत कर मां को आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इटौंजा के एक गांव निवासी व्यक्ति के आसपास दो मकान है। शुक्रवार को मेहमान आने के चलते परिवार के सभी लोग नए मकान में थे।

पढ़ें- नाबालिग ने गलत इरादे से मासूम को दबोचा

जबकि उसकी 15 वर्षीय बेटी पुराने घर में खाना बना रही थी। इस दौरान मकान के पिछले हिस्से में लकड़ी लेने गई।

आरोप है कि इस दौरान गांव के ही राहुल कुमार लोधी (21) ने किशोरी को दबोच लिया। धमकाते हुए पास के बाग में लेकर गया और दुष्कर्म किया।

पढ़ें- लाउंज में की लड़की से छेड़छाड़, हुई मारपीट

इसके बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दो दिन से बेटी को गुमसुम देख मां को शक हुआ।

हिम्मत बंधाते हुए पूछने पर पूरी जानकारी हुई। घटना के बारे में पता चलते ही परिवार सन्न रह गया।

पिता रविवार रात बेटी को लेकर इटौंजा थाने पहुंचा और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें