फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां उल्टा हो गया माजरा, दबंगों से पिट गई खाकी

Sat, 03 Aug 2013 06:52 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
तालकटोरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम नशे में धुत बाइक सवार दो दबंग भाइयों ने एक सिपाही को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सिपाही टैंपों स्टैंड से उतरकर कोर्ट का समन लेकर पैदल थाने जा रहा था। घायल सिपाही व दबंग भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर दबंगों ने सिपाही की धुनाई कर उसकी वर्दी फाड़ डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबंग भाइयों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस के मुताबिक, सिपाही राजेंद्र प्रसाद माल थाना में पैरोकार है। शाम सात बजे वह कोर्ट से समन लेकर तालकटोरा थाने जा रहा था।

राजाजीपुरम ई ब्लॉक टैंपो स्टैंड से उतरने के बाद वह पैदल थाने जा रहा था। अभी वह थोड़ी ही दूर चला था कि पीछे से आई एक बाइक ने उसको टक्कर मार दी।

इससे वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसने विरोध किया तो दोनों भाई उससे मारपीट करने लगे।

सिपाही राजेंद्र के मुताबिक, दोनों युवक नशे में थे। दोनों पक्षों में बीच रास्ते लड़ाई होने लगी।

विवाद बढ़ने पर दोनों ने राजेंद्र की धुनाई कर उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों युवकों को दबोच लिया और थाने ले आई।

पूछताछ में दोनों की पहचान प्लाट नंबर तीन ई ब्लॉक निवासी रिटायर्ड आबकारी अधिकारी मोतीलाल के बेटों विशाल व विकास के रूप में हुई। पुलिस ने चोटिल सिपाही को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें