फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की लाश के पास मिला जहर और गर्भपात की गोलियां

Tue, 21 Apr 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा में सोमवार सुबह कमरे में सीमा कुमारी (26) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव बिस्तर पर पड़ा था और कमरे में जहर की शीशी और गर्भपात की गोलियां मिली हैं।
विज्ञापन


युवती की मौत तीन से चार दिन पहले हुई थी और कमरे का दरवाजा भी भीतर से बंद नहीं था। दो शादियां कर चुकी सीमा फिलहाल ऑटो ड्राइवर संदीप विश्वकर्मा के साथ रहती थी। मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है।

पुलिस संदीप की तलाश में जुटी है। वह अभी हाथ नहीं आया है। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।सीमा ने हरवारा में छह माह पूर्व राम अवतार का घर किराए पर लिया था।
विज्ञापन


वह यहां संदीप के साथ रहती थी और सभी को बताया था कि वह उसका पति है। वह सिंदूर भी लगाती थी। इधर कई दिन से संदीप को देखा नहीं गया। उसके कमरे का दरवाजा भी बंद था।

दरवाजा खुला था, पलंग पर मिली लाश

सोमवार सुबह सीमा के कमरे से बदबू आने पर लोगों ने धूमनगंज पुलिस को खबर दी। एसआई मनमोहन मिश्रा मौके पर पहुंचे। कमरे में शव होने की आशंका को देखते हुए फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया।

दरवाजा तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ी। दरवाजे में भीतर से कुंडी नहीं लगी थी। शव की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। फील्ड यूनिट ने दरवाजे, जहर की शीशी और पलंग से उंगलियों के निशान लिए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

मौत की वजह जहर बताई गई है। इसकी पुष्टि के लिए बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने किया और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती ने जहर खुद पिया या किसी ने जबरन पिलाया।
विज्ञापन

पहले से ही शादीशुदा है संदीप

संदीप के गायब होने से शक की सुई उसी की ओर घूम रही है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है सीमा पर गर्भपात के लिए दबाव डाला जा रहा हो। न मानने पर उसे जहर दे दिया गया हो।

सीमा के पिता जार्जटाउन थाना क्षेत्र के फतेहपुर बिछुआ के पप्पू लाल हेला कमला नेहरू अस्पताल में सफाई कर्मी हैं। परिवार में पांच बहनें, दो भाई और मां हैं। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया गया।

छानबीन के दौरान पता चला कि जिस संदीप के साथ सीमा रहती थी वो शादीशुदा है। उसकी पत्नी आरटीओ दफ्तर के पास किराए का मकान लेकर रहती है। संदीप की फरारी की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें