मनचाही पोस्टिंग के लिए एक ठग को 15 लाख रुपये देने वाले आईपीएस अधिकारी के खिलाफ जांच की मांग की गई है।
आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने इस संबंध में प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा कि मलाईदार तैनाती की चाहत रखने वाले एक आईपीएस अधिकारी को ठगों द्वारा 15 लाख रुपये का चूना लगाने पर पैसा वापस कराने के लिए हजरतगंज पुलिस के प्रयासों की जांच कराई जानी चाहिए।
अधिकारी हजरतगंज कोतवाली की मदद से इस ठग से अपना पैसा वापस कराने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन ठग की मौजूदा सरकार में खासा प्रभाव होने के कारण में इसमें दिक्कतें आ रही है।
डॉ. ठाकुर के इसे वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति में भ्रष्टाचार से जुड़ा एक गंभीर मामला बताते हुए प्रमुख सचिव गृह से इसकी तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।