फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी में गए जिला पंचायत सदस्य की हत्या

Fri, 15 Nov 2013 02:15 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव के औरास से जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार कनौजिया (25) का शव बृहस्पतिवार सुबह यहां मलिहाबाद के महदोइया टिकरा गांव के पास शारदा नहर में पड़ा मिला।
विज्ञापन


बुधवार शाम वह बाराबंकी में दोस्त की शादी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। ग्रामीणों से सूचना पाकर सुबह छह बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकलवाया।

युवक की बाइक, मोबाइल फोन व अन्य सामान पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई है। परिवार के सदस्यों ने दोस्तों पर शक जताया है।
विज्ञापन


पुलिस हत्या के पीछे आशनाई को वजह मानकर जांच कर रही है। औरास के गांगन बछौली निवासी और मस्कट में नौकरी करने वाले सूबेदार के दो बेटों में बड़ा उमेश शिया कॉलेज से एलएलबी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

छोटे भाई सुधीर ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे वह बाराबंकी निवासी दोस्त की शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। यहां से वह मलिहाबाद के खुजौली निवासी दोस्त संजीत के घर गया।

साढ़े पांच बजे संजीत से लखनऊ में किसी शादी में जाने की बात कहकर वह चला गया। बृहस्पतिवार सुबह छह ग्रामीणों ने शारदा नगर खंड दो में शव उतराता देख ग्राम प्रधान को सूचना दी।

जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया, लेकिन शिनाख्त संबंधी कोई कागज नहीं मिला। इस दौरान कुछ दूर नहर पटरी पर एक बाइक खड़ी मिली और आसपास मोबाइल फोन, पर्स व अन्य सामान भी मिल गया।

मोबाइल फोन के डायल नंबरों पर बातचीत कर पुलिस ने शव की शिनाख्त की। सुबह छह बजे ही पुलिस टीम उमेश के दोस्त एकता नगर निवासी विष्णु तिवारी के घर पहुंची और उसे पूरा मामला बताया।

वहीं, घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवारीजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया।

मलिहाबाद इंस्पेक्टर जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवक के सिर पर चोट लगी है, जबकि गले में लाल निशान है। उन्होंने कहा कि उमेश के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें