फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में घायल हुए व्यवसायी की मौत

Sat, 03 Aug 2013 11:05 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीपुरम क्षेत्र में जानलेवा हमले में घायल व्यवसायी रजी (26) की ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


अब पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा हत्या की धारा में तब्दील कर विवेचना शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस 48 घंटे बाद भी हत्यारे का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस का कहना है कि हुलिया के आधार पर हत्यारे की तलाश की जा रही है।

रोकने पर घोंप दिया व्यवसायी को चाकू, फरार
मालूम हो कि बीते बुधवार रात सहारा स्टेट के सामने ग्रिल व्यवसायी रजी को उस समय एक अजनबी ने चाकू मार दिया था।

जब शक होने पर रजी ने अजनबी को रोका था। बताया जा रहा है कि अजनबी कैमरे लिए था और खुद को फोटोग्राफर बता रहा था।

सूचना पर पुलिस ने भाई अरशद की मदद से रजी को ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह तीन बजे रजी की सांसें थम र्गइं।

इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या के प्रयास की धारा को हत्या के मुकदमे में तब्दील कर दिया है।

एसओ जानकीपुरम अमित कुमार सिंह का कहना है कि हुलिया के आधार पर हत्यारे की तलाश की जा रही है।

वह क्षेत्र में घूमता देखा गया है। वहीं, घायल रजी की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

पत्नी नसीब का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। शादी हुए अभी दो साल ही बीते थे और उसके दो साल का बच्चा भी है। मृतक के दो भाई अरशद व शाहरुख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें