फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बोनट पर रखा हाथ तो दौड़कार मारी गोली, मौत

Sun, 06 Mar 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ

सार

  •  कर्मचारी के साथ होर्डिंग्स व फ्लैक्स की फोटो खींचने गया था
  •  कार के बोनट पर हाथ रखने पर हुआ था झगड़ा, नाइन एमएम की पिस्टल से किए तीन फायर
  •  जान बचाने के लिए भागे युवक को लगीं दो गोलियां, एक पान दुकानदार के कान के पास से गुजरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर के मिठाईवाला चौराहे पर शनिवार दोपहर कार सवार तीन बदमाशों ने एक विज्ञान कंपनी के एग्जीक्यूटिव रितेश अवस्थी (38) को दौड़ाकर तीन फायर किए। दोनों के बीच कार के बोनट पर हाथ रखने को लेकर विवाद हुआ था। दो गोलियां रितेश को लगीं जबकि एक पास ही पान की गुमटी लगाने वाले अशोक के कान के पास से गुजर गई।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हत्या की सूचना पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एएसपी उत्तरी विजय ढुल, सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव सहित अन्य अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया।
एएसपी उत्तरी ने बताया कि इंदिरानगर डी ब्लॉक निवासी रितेश ओरिजिन एड कंपनी में ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव था। वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे साथी कर्मचारी अश्वनी संग होर्डिंग्स व फ्लैक्स बोर्ड की फोटो खींचने आया था।

इस दौरान उसने पास ही खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार के बोनट पर हाथ रख दिया। इसके चलते कार मालिक और उसके दो साथी भड़क गए और गालीगलौज करने लगे। रितेश ने भी गालीगलौज की तो एक बदमाश ने नाइन एमएम की पिस्टल निकालकर उसे दौड़ा लिया। रितेश जान बचाने के लिए भागा।
विज्ञापन


तीनों बदमाशों ने भीड़भरी सड़क पर उसे दौड़ाते हुए ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं। दो गोलियां रितेश को लगीं। उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्यारे ने छात्र पर पिस्टल तानी, बाइक लूटकर भागा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रितेश को पिस्टल लेकर दौड़ाते हुए बदमाश कुछ दूर चला गया था। इस बीच उसके साथी कार में बैठकर गोमतीनगर थाने की तरफ भागे।

अकेले पड़े बदमाश की नजर हांडा शाइन बाइक (यूपी 32 डीएक्स 7748) रोककर खड़े इंदिरानगर निवासी बीकॉम छात्र यशवेंद्र सिंह पर पड़ी। पिस्टल लेकर बदमाश यशवेंद्र की तरफ बढ़ा तो वह भागने लगा। बदमाश ने बाइक पकड़कर यशवेंद्र की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और बाइक लेकर कार के पीछे चला गया। उपनिरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यशवेंद्र फैजाबाद रोड स्थित एक कॉलेज से बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र है और कोचिंग पढ़ने विवेकखंड जा रहा था।
विज्ञापन

कार के बोनट पर हाथ रखने पर हुआ था झगड़ा

- फोटो : demo pic

उससे बदमाशों का हुलिया पूछने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। खराब थे बैंकों के कैमरे, पुलिस के कैमरों से भी मदद नहीं मिठाईवाला चौराहे से लेकर घटनास्थल और गोमतीनगर थाने तक कहीं भी लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ। निजी प्रतिष्ठान और बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब या बंद मिले तो थाने के कैमरे का एंगल ही गलत था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल के ठीक सामने पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन, उसका फोकस सड़क की तरफ न होकर गेट पर है। आसपास स्थित इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले तो मिठाईवाला की दुकान पर लगा कैमरा खराब पाया गया। गोमतीनगर थाने का कैमरा आधी सड़क को ही कवर कर रहा है। इसके चलते यह पता नहीं लग पा रहा है कि स्विफ्ट कार थाना पार करके आगे गई या इससे पहले ही मुड़ गई।

पुलिस अब घटनास्थल से गोमतीनगर थाना के बीच निजी प्रतिष्ठानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खोज रही है।

गोलियां चलते ही मची भगदड़
मिठाईवाला चौराहे पर गोलियां चलते ही भगदड़ मच गई थी। चौराहे से आगे पंजाब नेशनल बैंक के सामने अति व्यस्त इलाका है। यहां सड़क के दोनों तरफ फल, टेरोकोटा के सजावटी सामान, खिलौने, नाम पट्टिका बनाने वालों व चाय-पकौड़ी की दुकानें और पान-बीड़ी की गुमटियां हैं। इससे यहां हर वक्त भीड़ रहती है। लोग अपनी कारें सड़क पर ही खड़ी कर शॉपिंग करते हैं।

दोपहर साढ़े तीन बजे वारदात के दौरान घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे। बदमाशों ने जब पिस्टल लहराते हुए रितेश को खदेड़ा तो वह भागते हुए सड़क किनारे रसभरी के ठेले पर गिरा और नीचे पंजाब नेशनल बैंक वाली साइड लेन में चला गया। यहां से वह उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड के अधिकारी आवास की तरफ भागा। रितेश जान बचाने के लिए गेट से भीतर घुसना चाहता था लेकिन, बदमाश ने वहां पहुंचने से पहले ही उसे गोली मार दी।

अस्पताल में भर्ती मां को बताया बेटे का एक्सीडेंट हुआ
रितेश मूलरूप से इटावा का रहने वाला है। घर पर पत्नी रुचि, पिता रामबाबू और मां रश्मि के अलावा छोटा भाई विभोर हैं। उमा की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। परिवार के सभी लोग अस्पताल में ही हैं। साथी कर्मचारियों ने देर शाम तक रितेश की हत्या की सूचना उसकी मां को नहीं दी थी। पत्नी को जब जानकारी मिली तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इस बीच शाम को विभोर और अन्य रिश्तेदार लोहिया अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे तो शव देखकर कोहराम मच गया। विभोर ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उसने बताया कि रितेश ने 13 अक्तूबर 2014 को ओरिजिन एड कंपनी जॉइन की थी। उसकी शादी फरवरी 2005 में हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें