फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के कारण टॉर्चर करता था पति, लगा ली फांसी

Sun, 04 May 2014 04:23 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज का दानव एक और महिला को लील गया। पति के दहेज मांगने पर जब कुछ न कर सकी तो लगा ली फांसी।
विज्ञापन


कृष्णानगर के विराटनगर में फंदे पर लटकी मिली महिला के भाई ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पति को दबोच लिया है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि मायके वालों ने उसे फर्जी बताया है।

कृष्णानगर के ही मानसनगर में दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रतिभा का गर्भपात करा दिया। हालत बिगड़ने पर इलाज तक पर ध्यान नहीं दिया।

किसी तरह उसने अपने पिता को फोन किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं ठाकुरगंज में साजिद दहेज को लेकर रोज ही पत्नी तबस्सुम को प्रताड़ित करता था। शुक्रवार को पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

दोनों मामलों में गिरफ्तारी के बावजूद दहेज लोभियों में पुलिस का डर नहीं दिख रहा है। इसी के चलते विराटनगर में जया को जान से हाथ धोना पड़ा।

मोहान रोड स्थित मॉडल सिटी निवासी सुग्रीव गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में बतौर मैनेजर काम करती थी।

इसी दौरान उसकी बेटी जानकी उर्फ जया गुप्ता (25) की मुलाकात विकास सिंह उर्फ साहिल गुप्ता उर्फ मोनू से हुई थी।

बिहार निवासी विकास गाजियाबाद में प्रॉपर्टी के काम से जुड़ा था।

चार जुलाई 2012 को कोर्ट में शादी के बाद जया ने नौकरी छोड़ दी। कुछ दिन बाद विकास लखनऊ शिफ्ट हो गया और कृष्णानगर इलाके में किराए पर मकान लेकर रहने लगा।

इंदिरानगर में भूमि होम प्रोजेक्ट डवलपमेंट प्रॉपर्टीज के नाम से ऑफिस भी खोल लिया।

जया के भाई प्रेम कुमार गुप्ता का कहना है कि ऑफिस में ही काम करने वाली युवती से विकास के संबंध हो गए।

जया के विरोध करने पर विकास दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगा। जानकारी पर प्रेम बहन को लेकर 27 अप्रैल को अचानक ऑफिस जा पहुंचा।

युवती के साथ विकास को देख आपत्ति करने पर अभद्रता करते हुए धमकाने लगा।

परिवार के लोग स्थिति संभालने का प्रयास कर रहे थे कि शनिवार सुबह विकास ने फोन पर बताया कि जया ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचे तो जया का शव बिस्तर पर पड़ा था।

शरीर पर खरोंच के निशान के साथ ही उसका चेहरा भी नीला पड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कमरे से मिले सुसाइड नेट में लिखा था ‘पापा मुझे माफ कर दीजिएगा’, वहीं पति से बेटे का ध्यान रखने और पढ़ा-लिखाकर बेहतर इंसान बनाने की गुजारिश की थी।
 
जया की बहन रेखा ने राइटिंग किसी और की होने का दावा करते हुए सुसाइड नोट को फर्जी बताया है। पुलिस ने हैंड राइटिंग की जांच कराने की बात कही है।

इसके साथ ही विकास और उसके मौसा मुकेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के दौरान विकास ने खुद को निर्दोष बताता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें