महानगर क्षेत्र से लापता सगी बहनों को पुलिस ने आखिरकार ढूंढ निकाला। बहनें मंगलवार को कॉलेज से लौटते समय लापता हो गईं थीं।
पूछताछ में बहनों ने अपने ही घर में किराए पर रहने वाले दो युवकों पर बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर क्षेत्र में रहने वाली दोनों बहनें सुबह कॉलेज के लिए निकली थी।
शाम तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। बावजूद इसके कहीं पता न चलने पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तलाश में जुटी पुलिस को शनिवार को दोनों बहनों को महानगर क्षेत्र में ही गोल मार्केट के पास से मिल गईं। पूछताछ में बहनों ने बताया कि उनके घर में ही किराए पर रहने वाले संतोष व अर्जुन अपने साथ सीतापुर ले गए थे।
जानकारी पर पुलिस ने आरोपियों की तलाशी में कई जगह दबिश दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। मेडिकल चेकअप के बाद छात्राओं को परिवार के हवाले कर दिया गया है।