फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे मिया के बड़े कारनामें, उड़ा दिए लाखों के गहने

Fri, 29 Nov 2013 01:39 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी सी उम्र और कारनामे ऐसे कि सुनकर पैरों तले जमीन खिसक जाए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात दस से बारह साल के बच्चों ने एक न्यूज चैनल के पत्रकार की बहन की शादी समारोह से नगदी समेत लाखों के जेवरात उड़ा दिए।

बच्चों की हरकत मैरिज हॉल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है।

एक न्यूज चैनल के पत्रकार मानस श्रीवास्तव की बहन की शादी का बृहस्पतिवार को निरालानगर जेसी गेस्ट हाउस में समारोह चल रहा था

द्वारचार के समय वधू पक्ष बारातियों के स्वागत में व्यस्त हो गए। मौका पाकर पहुंचे दो छोटी उम्र के बच्चे वधू की मां का पर्स ले उड़े।

पर्स में वधू के सोने-चांदी के गहने व एक लाख रुपये थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बच्चे पर्स उठाकर जाते कैद हो गए।

पुलिस ने फुटेज खंगाले और हुलिए के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें