फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के जाल में फंसाकर की शादी, फिर करने लगा 'डिमांड'

Tue, 07 Jan 2014 09:24 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी होते ही मांगों को लेकर युवती व उसकी मां को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर घर से निकालने के साथ ही इंटरनेट पर आपत्तिजनक फोटो डाल दिए।
विज्ञापन


बात बर्दाश्त से बाहर होने पर पीड़ित ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला मीडिएशन सेंटर में भेजा है।

महानगर की पेपर मिल कॉलोनी निवासी शालिनी अरोड़ा के मुताबिक, वह प्राइवेट नौकरी के दौरान महानगर सेक्टर-सी निवासी कुश सक्सेना के साइबर कैफे में जाती रहती थी।

इस दौरान कुश से जानपहचान हो गई। बातचीत के दौरान उसने अपनी जमीन बेचने का जिक्र किया और संबंधित कागजों की कॉपी कुश व उसके पिता राजकमल करोलीवाल को दे दी।
विज्ञापन


शालिनी के अनुसार मां ऊषा अरोड़ा के नाम काफी संपत्ति है जिसकी वह इकलौती वारिस है। इसकी जानकारी पर कुश ने नजदीकी बनाई और 29 नवंबर 2011 को आर्यसमाज रीति से शादी कर ली।

बाद में दोनों के परिवारों ने हिंदू रीति-रिवाज शादी की बात की। इसके चलते 17 जून 2012 को सगाई हुई और 7 जुलाई को महानगर स्थित एक होटल में शादी हुई।

फेरे होते ही कुश की मां राका व पिता राजकमल ने दहेज की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया लेकिन ससुराल पहुंचते ही शालिनी का उत्पीड़न शुरू हो गया।

विकासनगर में फ्लैट खरीदने के लिए मां से रकम दिलाने को दबाव बनाया। टालमटोल पर हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि सास ने प्रसाद के बहाने दही में सिंदूर मिलाकर भी खिलाया था।

मां की संपत्ति दिलाने से इन्कार पर करवा चौथ के अगले दिन शालिनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद कुश ने खुद को अविवाहित बताते हुए रिश्ते के लिए इश्तहार दे दिया।

रिश्तेदारों के माध्यम से विरोध जताने पर माता-पिता के साथ शालिनी के मायके जाकर हंगामा किया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद इसके आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर डालने के साथ फर्जी नाम से अश्लील टिप्पणी लिखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


शालिनी ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला मीडिएशन सेंटर में भेजा है। इसके साथ शालिनी ने साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें