बीकेटी
के अस्ती रोड स्थित कलिका ज्वैलर्स के मालिक व अब्बासनगर कॉलोनी निवासी
संजय वर्मा अपने भतीजे आजाद के साथ रविवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
कॉलोनी के मोड़ पर पहुंचते ही नरेश गुप्ता के मकान के सामने बाइक सवार तीन
बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कोई कुछ समझ
पाता, बदमाशों ने संजय को लात मारकर गिरा दिया।
स्कूटी सहित चाचा-भतीजा गिर
पड़े। बदमाशों ने दोनों से जेवर व नगदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की तो
चाचा-भतीजे उनसे भिड़ गए।
विरोध करने पर बदमाशों ने असलहा तानते हुए गोली
मारने की धमकी दी। इसके बाद भी संजय और आजाद बदमाशों से जूझते रहे। बदमाशों
ने उन्हें डराने के लिए हवा में दो फायर किए।
इसके बाद बदमाश बैग छीनकर
भाग गए। गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। सर्राफ का शोर सुनकर एकत्र
हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पल्सर की तलाश
करने के लिए वाहन चेकिंग और बैरीकेडिंग के निर्देश दिए लेकिन कोई फायदा
नहीं हुआ।
सर्राफ के मुताबिक बैग लूटने के बाद तीनों बदमाश असलहा लहराते
हुए सीतापुर रोड पर इटौंजा की तरफ भाग गए। एसओ राम प्रसाद यादव ने बताया कि
मामले की जांच की जा रही है।