टेंडर माफिया के इशारे पर हैदराबाद के ठेकेदार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के गोखले मार्ग स्थित मुख्यालय से असलहे के दम पर अपहरण करके ले गये।
इस ठेकेदार को बदमाश करीब एक घंटे तक गोमतीनगर क्षेत्र में कार में लेकर घूमते रहे और धमकाया कि टेंडर डाला तो जान से मार कर फेंक दिया जाएगा।
हैदराबाद का ठेकेदार अमरनाथ ४० करोड़ रुपये के मीटर सप्लाई का ठेका लेने के लिए टेंडर डालने आया था।
अमरनाथ को जब बदमाशों ने छोड़ा तो उसने निगम के प्रबंध निदेशक एपी सिंह को आप बीती सुनाई। प्रबंध निदेशक इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।