फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: हत्या कर पेड़ से लटका दी प्रेमी युगल की लाशें

Thu, 07 May 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालपुर/करनैलगंज (गोंडा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के भटनइया गांव के मजरा छांगुर पुरवा में बुधवार रात आशनाई के चलते युवक व युवती की हत्या कर उनके शव गांव के बाहर पेड़ से लटका दिए गए। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह पेड़ से दोनों का शव लटकते देखे।
विज्ञापन


युवक की पत्नी, भाई व बेटे और युवती की जेठानी का कहना है कि दोनों की हत्या कर शवों को लटकाया गया है। लेकिन हत्या किसने की, इस पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के भटनइया गांव के मजरा छांगुर पुरवा की रहने वाली रीना गौतम की जेठानी पूजा पत्नी दद्दन गौतम ने बताया कि रीना की शादी बीती 11 जून को उसके देवर धर्मेद्र गौतम के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद रीना ससुराल आई, तभी से उसके घर के सामने रहने वाले आनंद तिवारी से संबंध हो गए। इसको लेकर आनंद का उसकी पत्नी सुमन से अक्सर झगड़ा भी होता रहता था।
Trending Videos

बेटा बोला, दस बजे के बाद क्या हुआ पता नहीं

मृतका की जेठानी पूजा के मुताबिक बुधवार रात रीना घर में सो रही थी। देर रात वह कब घर के बाहर निकल गई, किसी को पता नहीं चला। वहीं आनंद की पत्नी भी अपने मायके में थी। उसका बड़ा बेटा सचिन पिता आनंद के साथ घर में अकेला था।

सचिन ने बताया कि पापा के साथ वह 10 बजे रात तक बातें करता रहा, लेकिन फिर वह सो गया। इसके बाद पापा (आनंद) कहां चले गए, उसे पता नहीं लगा।

दोनों की हत्या कर शवों को गांव के बाहर बरगद के पेड़ से लटका दिया गया। आनंद की पत्नी सुमन ने बताया कि उसके पति की हत्या की गई है। रीना की जेठानी पूजा भी दोनों की हत्या की बात मान रही हैं। वहीं, दोनों ही परिवार के लोग हत्या का मोटिव आशनाई ही मान रहे हैं।

मगर हत्या किसने कराई और हत्यारा कौन है, ये कोई बताने को तैयार नहीं हैं। एसपी राजेश पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता ही चलेगा कि दोनों की हत्या की गई है या सुसाइड किया है।
विज्ञापन

हत्या को पुख्ता कर रहे घुटने पर लटकते शव

जिस बरगद के पेड़ की टहनी से प्रेमी युगल के शव लटकते पाए गए, वह टहनी झुकी हुई थी। युवक व युवती के शव घुटने के बल टिके थे।

ऐसे में यदि आत्महत्या की होती तो शव लटकते वक्त पैर जमीन पर नहीं टिके होते। लेकिन यहां दोनों के शव घुटने के बल टिके थे और एक ही रस्सी में दोनों की गर्दन को फंसाया गया था।

अखर रही थी बिरादरी की बात
युवती अनुसूचित जाति की और आनंद ब्राह्मण था। यह बात लोगों को अखर रही थी। आनंद व रीना का प्रेम संबंध 11 माह से चल रहा था तो पहले लोगों ने इस पर रोक क्यों नहीं लगाई। ऐसे कई सवाल उभर कर सामने आ रहे हैं जो ऑनर किलिंग की ओर इशारा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें