फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: खेत में काम कर रहे सगे भाइयों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, एक की मौके पर ही मौत

Wed, 04 Feb 2026 10:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

करनैलगंज कोतवाली के एक गांव में खेत पर काम कर रहे सगे भाइयों पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली के नरायनपुर माझा मजरा दुल्हिन पुरवा गांव में मंगलवार की रात खेत में काम कर रहे दो सगे भाइयों पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवशंकर उर्फ लल्ला दुबे (32) और उनके भाई अमरनाथ मंगलवार देर शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी आए हमलावरों ने पहले लल्ला पर जानलेवा हमला कर दिया। भाई को लहूलुहान देख अमरनाथ उसे बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन पर भी वार कर दिया। दोनों भाइयों को खून से लथपथ छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद अमरनाथ की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। आनन-फानन में घायल अमरनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक देर रात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि घटना की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। आपसी रंजिश, जमीन विवाद समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें