फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई सीखने आई युवती को दुकान में बंधक बना दर्जी ने किया दुष्कर्म

Mon, 19 Mar 2018 03:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : demo
विज्ञापन

जानकीपुरम इलाके में एक दर्जी ने सिलाई सीखने आई युवती को शनिवार दोपहर दुकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान दर्जी का शागिर्द ने शटर पर बाहर से ताला लगाकर चार घंटे चहलकदमी करता रहा।

विज्ञापन


युवती ने घर जाकर करतूत बताई। इस पर दर्जी ने प्रलोभन देकर मामला रफादफा करने की कोशिश की। पीड़िता ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दर्जी के साथ शागिर्द को भी गिरफ्तार कर लिया है।
 
इंस्पेक्टर पीके झा ने बताया कि मड़ियांव थाना क्षेत्र में रहने वाले सुशील कुमार की अटल चौराहा के पास सिलाई की दुकान है। उसने कुछ दिनों पहले मोहल्ले की एक युवती को सिलाई सीखकर आत्म निर्भर होने का ख्वाब दिखाया।
विज्ञापन


झांसे में आई युवती उसकी दुकान पर काम सीखने जाने लगी। सुशील उससे सहानुभूति जताने के साथ सिलाई सिखाने के बहाने छेड़खानी करने लगा। उसने शनिवार दोपहर 1:30 बजे युवती को सही फिटिंग के कपड़े काटना सिखाने का झांसा दिया और शागिर्द सतीश को इशारा करके शटर बाहर से बंद करके घूमने को कहा।

सतीश ने दुकान का शटर गिराया और बाहर से ताला लगाकर चला गया। सुशील ने चंगुल में फंसी युवती को डरा-धमकाकर दरिंदगी की। सतीश ने शाम छह बजे शटर खोला।

अस्तव्यस्त हालत में दुकान से निकली युवती ने घर जाकर परिवारीजनों को दर्जी की करतूत बताई। इस बीच सुशील उसके घर जा धमका। पैसों का लालच देकर मामला रफादफा कराने की कोशिश की।

युवती की हालत देखकर परिवारीजनों ने उसे फटकारा और रविवार सुबह थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजने के साथ पुलिस ने दबिश देकर सुशील को पकड़ा और दरिंदगी में उसके सहयोगी रहे सतीश को भी गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें