फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने अपने मां के प्रेमी को इस तरह से बेडरूम में किया लॉक

Tue, 01 Sep 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के पांडुनगर में सोमवार रात एक हाईप्रोफाइल परिवार की लड़की ने अपनी मां और उसके प्रेमी को रंगेहाथ अपने ही घर में पकड़वा दिया। काकादेव पुलिस ने लड़की की तहरीर पर मां और प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ का रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला का अपने कारोबारी पति से विवाद चल रहा है। वह बच्चों के साथ अलग रहती हैं जबकि पति किराए पर रहता है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का बर्रा निवासी युवक से प्रेम हो गया।

शक हुआ तो उसने मां के मोबाइल में रिकार्डिंग लगा दी। इससे मां और प्रेमी की बातचीत रिकार्ड हो गई। बकौल लड़की, प्रेमी ने सोमवार रात घर आने की बात कही। इसका पता चलने वह घर में छिप गई।
विज्ञापन


प्रेमी तय समय पर घर आया और मां के बेडरूम में गया तो उसने घर का गेट बाहर से बंद कर दिया और 100 नंबर डायल कर दिया। एसओ उदय प्रताप यादव ने बताया कि लड़की की मां और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।
 
दोनों पर छेड़छाड़ की धारा लगी है जो जमानती है। अगर आरोपियों के परिवार के लोग आएंगे तो दोनों को थाने से जमानत दे दी जाएगी। एसओ के मुताबिक प्रेमी खुद को वकील बता रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें