फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा ने लगाई फटकार तो बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम

Sat, 27 Jul 2013 01:03 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात पिता की डांट से छुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक कमरा न खुलने पर घरवालों ने आवाज लगाई।
विज्ञापन


कोई आहट न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक, हसनगंज क्षेत्र के मुकारिम नगर निवासी डाक विभाग के लेखाकार अजय कुमार वर्मा की बेटी आरुषि (17) इंटर की छात्रा थी।

रात तकरीबन आठ बजे के करीब छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता के मुताबिक, बीती रात उसे टीवी देखने से मना किया था। सुबह कॉलेज न जाने पर पिता ने उसे डांट दिया था।

इससे आहत छात्रा पूरे दिन घर बैठकर बिलखती रही। दोपहर में उसकी बहनों ने जाकर उसे समझाने की कोशिश, लेकिन वह नहीं मानी।

देर शाम वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पिता ने आवाज लगाई गई।

कोई आहट न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

घरवाले छात्रा को लेकर नजदीकी अस्पताल गए। जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण करके छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की दो बहने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें