फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वाय फ्रेंड के साथ घूमने पर पड़ोसन ने टोका, तो धुन दिया

Wed, 04 Sep 2013 08:45 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरानगर के तकरोही में एक युवती ने पड़ोस की दो युवतियों को ब्वाय फ्रेंड के साथ घूमते देख टोक दिया।
विज्ञापन


इस पर दोनों युवतियों ने घर पर जानकारी न देने की हिदायत देकर उसे धमकाया।

विरोध जताने पर इस कदर पीटा कि वह चार दिन से अस्पताल में बेसुध पड़ी है। पुलिस मामूली धाराओं में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन समझौते की सलाह दे रही है।
तकरोही के दीनदयालपुरम निवासी नौशाद अली ने बताया कि उनकी बेटी अकीला शुक्रवार शाम दवा लेने निकली थी।

मुंशी पुलिया के पास मोहल्ले की ही दो युवतियों को ब्वॉय फ्रेंड के साथ घूमते देखकर टोक दिया। इस पर दोनों ने अकीला को बुलाया और किसी से न बताने की हिदायत देते हुए धमकाने लगीं।
विज्ञापन


अकीला ने उनके घर में शिकायत की बात कही तो दोनों ने पीटना शुरू कर दिया। बीमार अकीला के बेसुध होकर गिरते ही दोनों फरार हो गई। राहगीरों की मदद से किसी तरह अकीला घर पहुंची।
विज्ञापन


नौशाद ने उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया और थाने में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने पीली पर्ची थमाकर चलता कर दिया।

एसएसपी से गुहार लगाने पर मामूली धाराओं में रिपोर्ट लिख ली लेकिन कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें